Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में अवैध गैस उपयोग पर कार्रवाई, 25 सिलेंडर जब्त

मकराना में प्रशासन ने अवैध गैस उपयोग पर कार्रवाई करते हुए 25 सिलेंडर जब्त किए, कई स्थानों पर दबिश से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा।

लक्ष्मण सिंह31 March 2026
मकराना में अवैध गैस उपयोग पर कार्रवाई, 25 सिलेंडर जब्त

शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 गैस सिलेंडर जब्त किए। सोमवार को जिला रसद विभाग डीडवाना-कुचामन की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

टीम ने बायपास तिराहा, बस स्टैंड, गौड़ाबास सहित चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध गैस कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

परिवर्तन अधिकारी डॉ. दीपक कुल्हार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कालाबाजारी और घरेलू गैस के अवैध उपयोग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को आमजन ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Makrana #GasCylinder #IllegalGas #RajasthanNews #Nagaur #PoliceAction #BlackMarketing #HindiNews #LocalNews #eNewsBharat