Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में सूने मकान से लाखों की चोरी, परिवार शोकग्रस्त

मकराना के बोरावड़ में सूने मकान से सोना-चांदी और 1.70 लाख नगदी चोरी, परिवार पहले से शोक में था, घटना से दुख और बढ़ा।

लक्ष्मण सिंह मैढ़11 April 2026
मकराना में सूने मकान से लाखों की चोरी, परिवार शोकग्रस्त

मकराना थाना क्षेत्र के बोरावड़ कस्बे की रामसागर कॉलोनी में चोरों ने सूने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोना, चांदी और करीब 1 लाख 70 हजार रुपये नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार मकान मालिक विधवा मेना देवी अपने पुत्र की मृत्यु के शोक में पिछले पांच दिनों से गांव डिगारिया (बीदासर) गई हुई थी। इसी दौरान शुक्रवार रात को चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

शनिवार सुबह पड़ोसियों को ताले टूटे हुए दिखाई दिए, जिसके बाद घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बोरावड़ पुलिस चौकी प्रभारी मंगाराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

प्रार्थीया राजकंवर ने पुलिस थाना मकराना में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि घर के बक्सों के ताले तोड़कर करीब 50 तोले चांदी के आभूषण, 3 तोले सोना, 1.30 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

परिवार पहले से ही पुत्र विजय सिंह की मृत्यु के कारण गहरे शोक में था। ऐसे में इस चोरी की घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ और बढ़ा दिया है। मृतक के पीछे नाबालिग बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संदिग्धों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकरानान्यूज #बोरावड़ #चोरीकीवारदात #राजस्थानक्राइम #सोनेकीचोरी #नगदीचोरी #पुलिसजांच #नागौरन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #eNewsBharat