मकराना शहर की गहलोत कॉलोनी में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते लोगों को दिक्कतें हो रही थीं।
समस्या के समाधान के लिए कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता विनीत मुछाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग रखी।
इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेंद्र सोनी एवं कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार को स्थिति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया।
ट्रांसफार्मर बदलने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई, जिससे कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की। लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




