बड़ायली निवासी रामनिवास पारीक परिवार ने अपनी पौत्री अनन्या पारीक के जन्मदिवस को विशेष बनाते हुए गौसेवा का सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गोवंश चिकित्सालय पहुंचे।
यहां उन्होंने पीड़ित गोवंशों को गुड़ खिलाया तथा उनके उपचार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस सेवा कार्य के दौरान अश्विनी पारीक, कृष्ण पारीक, वैभव पारीक, प्रिशा पारीक, वैदेही पारीक, नेहा पारीक और तनुज पारीक भी मौजूद रहे।
समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अनन्या पारीक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रामनिवास पारीक ने गौवंश चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां चल रहे सेवा कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक सुरेश कुमावत, अध्यक्ष अंकित तंवर, पूर्व अध्यक्ष मनीष सांखला, राजूराम जांगिड़, देवेन्द्र सिंह गुणावती, मनोज चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पारीक परिवार का आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




