Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान

मकराना में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, लोगों से समर्थन जुटाया, 27 अप्रैल को ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील।

लक्ष्मण सिंह मैढ़25 April 2026
मकराना में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान

मकराना में गौ माता के सम्मान, सेवा और सुरक्षा को लेकर चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान गौसेवकों और कार्यकर्ताओं ने शहर सहित विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर आमजन को अभियान की जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत लोगों से गौ माता के संरक्षण और सम्मान के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए गए तथा आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

इस अवसर पर बरवाली बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 रघुवीर दास महाराज एवं रघुनाथ जी मंदिर बरवाला के पीठाधीश्वर श्री 108 बालक दास जी महाराज ने भी आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:15 बजे मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल, गौवंश चिकित्सालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गौ माता की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

गौरतलब है कि इसी दिन देशभर की लगभग 5400 तहसीलों में एक साथ गौ माता के सम्मान, सेवा और सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। मकराना में भी यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के अभियान के तहत आयोजित होगा।

समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, गौसेवकों और नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने समय में से कुछ समय निकालकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #गौसम्मान #हस्ताक्षरअभियान #राजस्थानन्यूज #सामाजिकअभियान #गौसेवा #लोकलन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #eNewsBharat