मकराना विधानसभा क्षेत्र में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गौ माता के सम्मान, सेवा और सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51(A)(g) की भावना के अनुरूप अखिल भारतीय देसी गौवंश को “राष्ट्रमाता / राष्ट्र धरोहर” का संवैधानिक दर्जा देने, केंद्र में “गोमाता मंत्रालय” की स्थापना करने तथा गौवंश संरक्षण के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
यह कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजे युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुआ। शुरुआत में गौ माता की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
इसके बाद गौ भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए एक भव्य रैली निकाली, जो उपखंड कार्यालय तक पहुंची। रैली के दौरान “गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करो” जैसे नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
उपखंड कार्यालय पहुंचकर भारी संख्या में मौजूद गौ भक्तों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 रघुवीर दास महाराज, श्री 108 बालक दास महाराज एवं संत श्री माधव दास जी महाराज के नेतृत्व में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, गौ सेवक और सनातन धर्म प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजकों ने इसे एक सामाजिक आंदोलन बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाना और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




