मकराना में युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय परिसर में बुधवार रात्रि एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करवाने, गौवंश संरक्षण को सशक्त बनाने तथा समाज में व्यापक गौसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए संत श्री सुदर्शन महाराज (हिराणी गौशाला) ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं, अतः उन्हें राष्ट्रीय दर्जा प्रदान कर गौ सुरक्षा के लिए कठोर कानून लागू किया जाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई, कड़े दंड प्रावधान तथा प्रभावी निगरानी तंत्र लागू करने की मांग रखी।
बैठक में जैविक एवं गौ-आधारित खेती को बढ़ावा देने, धार्मिक आयोजनों में शुद्ध गौ-दुग्ध से बने प्रसाद के उपयोग तथा चिकित्सालय क्षेत्र में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का संकल्प लिया गया।
सभी उपस्थित संस्थाओं एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग करते हुए इसे समाज की आस्था एवं संस्कृति की रक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया। यह अभियान किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप ले रहा है।
27 अप्रैल को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत देशभर में तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे।
ज्ञापन में गौ संरक्षण हेतु सशक्त केंद्रीय कानून, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदी गौशाला की स्थापना तथा गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रहेगी।
मकराना के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से अपील की गई कि वे 27 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाएं।
बैठक में ठाकुर मोहन सिंह चौहान, विजय कुमार लड्डा, ओमप्रकाश भूतड़ा, श्यामसुन्दर पारीक, कैलाश शर्मा, सुरेश मुंडा, बजरंग सिंह मंडोवरी, मंगीलाल कुम्हार, सुरेश कुमावत, अंकित तंवर, राजूराम चौधरी, अरुण सोलंकी, निखिल छापरवाल, देवेंद्र सोलंकी, राजू जांगिड़, श्याम कुमावत, श्याम सिंह गुणावती, अल्पेश शर्मा, नटवर जांगिड़, रवि प्रजापत, हेमंत जांगिड़, तिलक सैनी, सोमेश स्वामी, सतवीर सिंह राठौड़, विष्णु जांगिड़, धर्मवीर गुर्जर, शिवकरण गुर्जर, कमल मेघवाल, सीताराम कुम्हार, सुनील कुमार तथा पशुधन सहायक दीनदयाल मेघवाल, मुकेश रैगर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




