Categories लोड हो रही हैं...

मकराना ई मित्र केंद्रों पर छापा 30 संचालकों पर जुर्माना

मकराना ब्लॉक में ई-मित्र केंद्रों पर छापे के दौरान 59 केंद्रों की जांच हुई, 30 संचालकों पर अनियमितताओं के चलते जुर्माना लगाया गया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़28 March 2026
मकराना ई मित्र केंद्रों पर छापा 30 संचालकों पर जुर्माना

डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मकराना ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सरकारी नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को ब्लॉक प्रोग्रामर अजीत खिलेरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सहायक प्रोग्रामर कुलदीप सिंह राठी, दामोदर पारीक और सूचना सहायक मोहसिन अहमद शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कुल 59 ई-मित्र केंद्रों की जांच की, जिसमें कई केंद्रों पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके चलते 30 ई-मित्र संचालकों पर अलग-अलग अनियमितताओं के लिए नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।

जांच में सामने आया कि 14 संचालक आईडी कार्ड पहने हुए नहीं थे, 11 केंद्रों पर रेट लिस्ट (दर सूची) प्रदर्शित नहीं की गई थी, जबकि कई स्थानों पर को-ब्रांडेड बैनर भी नहीं मिले।

ब्लॉक प्रोग्रामर अजीत खिलेरी ने सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे रेट लिस्ट, बैनर और आवश्यक प्रमाण पत्र स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। आमजन से केवल निर्धारित शुल्क ही लिया जाए, अन्यथा संबंधित आईडी ब्लॉक कर दी जाएगी।

इसके साथ ही कार्य के दौरान आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य बताया गया और प्रत्येक केंद्र पर निरीक्षण एवं शिकायत पुस्तिका का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Makrana #EMitra #RajasthanNews #AdminAction #Raid #Penalty #DigitalIndia #Governance #LocalNews #eNewsBharat

मकराना ई मित्र केंद्रों पर छापा 30 संचालकों पर जुर्माना | eNews Bharat