Categories लोड हो रही हैं...

करोड़ों की धोखाधड़ी और धमकियों मामले में न्याय की मांग

मकराना निवासी महेश अग्रवाल ने करोड़ों की धोखाधड़ी, मानहानि और जान से मारने की धमकियों का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

लक्ष्मण सिंह मैढ़19 June 2026
करोड़ों की धोखाधड़ी और धमकियों मामले में न्याय की मांग

शहर के गुरुद्वारा के सामने निवासी महेश कुमार अग्रवाल ने करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी, मानहानि एवं जान से मारने की धमकियों के मामले में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया तथा लगातार धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

महेश अग्रवाल ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2022 में हुए एक व्यावसायिक लेन-देन के दौरान उनके साथ करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी हुई। उनका आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों एवं षड्यंत्र के माध्यम से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए भ्रामक एवं झूठी जानकारियां भी प्रसारित की गईं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मार्बल खान संचालन से जुड़े मामले में उनसे कथित रूप से पांच लाख रुपये की मांग की गई। उन्होंने दावा किया कि खान चालू कराने के नाम पर दबाव बनाया गया। ज्ञापन में उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मामलों में पुलिस जांच के दौरान आरोप निराधार पाए गए तथा संबंधित प्रकरणों में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) प्रस्तुत की जा चुकी है। इसके बावजूद उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया गया है।

महेश अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मामले की किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाने, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

उपखंड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित ने शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #RajasthanCrime #FraudCase #FinancialFraud #CrimeNews #BreakingNews #MaheshAgrawal #RajasthanNews #ThreatCase #BusinessDispute #PoliceInvestigation #HindiNews #LatestNews #MakranaUpdate #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

करोड़ों की धोखाधड़ी और धमकियों मामले में न्याय की मांग | eNews Bharat