Categories लोड हो रही हैं...

मकराना बाईपास रोड पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल

मकराना बाईपास पर दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में युवक की बाइक फिसल गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हुआ, हायर सेंटर रेफर किया गया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़22 April 2026
मकराना बाईपास रोड पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल

मकराना के बोरावड़ बाईपास रोड पर एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में युवक की बाइक फिसल गई।

जानकारी के अनुसार बोरावड़ निवासी मोहम्मद इरफान (22) पुत्र इस्लामुद्दीन कुरैशी अपनी बाइक से बोरावड़ से मकराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज गति बाइक को बचाने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक अचानक फिसल गई।

हादसे में युवक सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को तुरंत मकराना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं स्थानीय लोगों की सतर्कता से घायल को समय पर उपचार मिल सका।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें। Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24 X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #RoadAccident #BikeSlip #YouthInjured #RajasthanNews #Borawad #AccidentUpdate #108Ambulance #BreakingNews #HighwayAccident

मकराना बाईपास रोड पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल | eNews Bharat