Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान आयोजित हुआ

मकराना में भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय वर्ग आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी विचारधारा और इतिहास पर विस्तार से चर्चा हुई।

लक्ष्मण सिंह मैढ़30 March 2026
मकराना में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान आयोजित हुआ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान’ के तहत शहर मंडल मकराना द्वारा इंदौरा वाटिका स्थित मंडल कार्यालय में शनिवार शाम दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में मकराना विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री नवनील गौड़ ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर संबोधित करते हुए पार्टी की स्थापना, रीति-नीति और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वर्ग के दूसरे सत्र में भी नवनील गौड़ ने भाजपा के इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और मूल सिद्धांतों की गहन समझ प्राप्त हुई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपा राम मुरावतिया, वर्ग प्रभारी पन्ना राम गोदारा, घुमंतू प्रकोष्ठ जिला संयोजक ईश्वर लाल बंजारा, मोहन सिंह चौहान, कार्यक्रम सह-संयोजक रवि मुरावतिया, शिक्षाविद बीरमा राम किरड़ोलिया, मंडल अध्यक्ष जे.के. इंदौरा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही उपाध्यक्ष नोरतराम नायक, कांता भंडारी, महामंत्री कृष्णा दाधीच, मंत्री नीरज दाधीच, बंशी लाल भाटी, मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी, प्रवक्ता ओमप्रकाश टेलर, सारीका खंडेलवाल, रामचंद्र मेघ सहित कार्यकारिणी सदस्य, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और अन्य सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BJP #Makrana #DeendayalUpadhyay #TrainingCamp #PoliticalNews #RajasthanBJP #PartyTraining #BJPWorkers #IndianPolitics #NewsUpdate