Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में बिजली समस्या पर विधायक का सख्त रुख दिखा

मकराना में अघोषित बिजली कटौती को लेकर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने सख्त रुख अपनाते हुए ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

लक्ष्मण सिंह मैढ़6 May 2026
मकराना में बिजली समस्या पर विधायक का सख्त रुख दिखा

भीषण गर्मी के बीच मकराना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में हो रही अघोषित और लंबी बिजली कटौती को लेकर आज विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने सख्त रुख अपनाते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समस्या समाधान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में बिजली खपत के अनुरूप ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर शीघ्र लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अघोषित बिजली कटौती पर प्रभावी नियंत्रण रखने और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत एवं सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता तुरंत बढ़ाई जाए।

  • आवश्यक स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर शीघ्र लगाए जाएं।

  • अघोषित बिजली कटौती पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

  • बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत एवं व्यवस्थित बनाया जाए।

  • विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता (XEN) राजेन्द्र प्रसाद सोनी, सहायक अभियंता (AEN) मनोज कुमार बंसल, मकराना ग्रामीण सहायक अभियंता (AEN) राकेश मीणा एवं कनिष्ठ अभियंता (JEN) इशरार अहमद उपस्थित रहे।

साथ ही विधायक गैसावत ने अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर मकराना क्षेत्र की बिजली समस्याओं से अवगत कराया और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने तथा शीघ्र समाधान का आग्रह किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Makrana #ElectricityIssue #ZakirHussainGhasawat #PowerCut #ElectricityDepartment #RajasthanNews #AjmerDiscom #PublicProblem #Administration #Trending #eNewsBharat