उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल जोधपुर के एडीआरएम करणी राम शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से मकराना रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सुरेश बलाई ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं महावीर इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश जैन एवं जब्बर चंद काबिया ने माला पहनाकर मोमेंटो भेंट किया।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मकराना स्टेशन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर एडीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके बाद एडीआरएम करणी राम सभी रेल कर्मचारियों के साथ होटल गणगौर में आयोजित सेफ्टी सेमिनार में पहुंचे।
सेमिनार में एडीआरएम ने रेल कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली तथा सुरक्षा मानकों के तहत कार्यों को बेहतर तरीके से पूर्ण करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने रेल संचालन एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के बाद एडीआरएम ने मकराना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर्स में पहुंचकर कॉलोनीवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सुरेश बलाई ने स्टेशन परिसर में स्थित पुरानी जर्जर बिल्डिंग के बारे में भी एडीआरएम को अवगत कराया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




