Categories लोड हो रही हैं...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुझाव

आंगनबाड़ी केंद्र कालीभीत पर निशीथेश्वर चौबीसा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण, वजन नियंत्रण और प्रसव पूर्व सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अभिषेक धींग7 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुझाव

करनी है तैयारी रखना पूरा ध्यान
मां की कोख में पल रही है प्यारी नन्ही जान :- चौबीसा

आज आंगनबाड़ी केंद्र कालीभीत 4,5 पर जतन संस्थान के लसाडिया प्रथम ब्लॉक क्लस्टर निशीथेश्वर चौबीसा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती स्त्रियों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आप बच्चों को जन्म दे रहे हैं, और यदि यह आपका दूसरा जन्म है तो इसमें सावधानी बरतना ज़रूरी है। पूरे 9 माह तक, जब तक बच्चा जन्म नहीं लेता, तब तक पूरा ध्यान रखना और सावधानी बरतनी होगी।

गर्भावस्था के दौरान महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महिला के वजन का महत्व

  • गर्भ में शिशु को सही पोषण मिलना

  • शिशु का सही शारीरिक और बौद्धिक विकास

  • जन्म के समय शिशु के कम वजन का होने की संभावना कम करना

  • गर्भावस्था तथा प्रसव के दौरान जटिलताओं की संभावना में कमी

सुझाव:

  • वजन वृद्धि के लिए अधिक मात्रा में और बार-बार पोषण आहार लें

  • भूख न लगने पर भी नियमित अंतराल पर आहार का सेवन करें

  • आयरन युक्त आहार का सेवन अधिक मात्रा में करें

  • आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली आयरन और कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करें

  • रात की पूरी नींद और दिन में कम से कम दो घंटे आराम करें

  • गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच (ANC) करवाएँ

सभी आगंतुकों का स्वागत कार्यकर्ता देवी मीणा ने किया।
सभी का आभार व्यक्त निशीथेश्वर चौबीसा ने किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#InternationalWomenDay #PregnancyTips #AnganwadiKendra #MaternalHealth #Nutrition #PrenatalCare #NishitheshwarChoubisa #HealthAwareness #RajasthanNews #eNewsBharat

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुझाव | eNews Bharat