Categories लोड हो रही हैं...

महेश जयंती महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

मकराना में महेश जयंती महोत्सव के तहत जलेबी कूद, नींबू-चम्मच दौड़ और बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़20 June 2026
महेश जयंती महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

माहेश्वरी भवन मकराना में आयोजित महेश जयंती महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे दिन माहेश्वरी भवन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

माहेश्वरी सभा मकराना के अध्यक्ष ओमप्रकाश भूतड़ा ने बताया कि महेश जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के संयोजकों की नियुक्ति की गई थी। प्रतियोगिताओं की शुरुआत से पहले प्रतिभागियों को नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई ताकि आयोजन निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

माहेश्वरी नवयुवक मंडल मकराना के विनय सोमाणी ने बताया कि सुबह 9 बजे से 10 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए जलेबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद नींबू-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने संतुलन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

दोपहर 2 बजे से बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में चार वरिष्ठ और दो जूनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। युवाओं ने खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया और रोमांचक प्रदर्शन किया। बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महेश जयंती समारोह के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में खेल भावना, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर अन्नपूर्णा मालपानी, राजकुमारी झंवर, चारू चौखड़ा, किरण मुन्दड़ा, अल्का अजमेरा, कान्ता झंवर, अनुराधा फोफलिया, मुस्कान रान्दड़, मंजु तोषनीवाल, उषा राठी, अर्चना रान्दड़, सोनु मानधनियां, सुनिता सोमानी, कंचन रान्दड़, ममता मालपानी, कृष्णा झंवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महेश जयंती महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MaheshJayanti #MaheshwariSamaj #MakranaNews #MaheshwariSabha #SportsCompetition #BoxCricket #LemonSpoonRace #CulturalEvent #RajasthanNews #CommunityEvent #YouthParticipation #MaheshwariYouth #HindiNews #LatestNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat #Makrana #SocialNews #BreakingNews

महेश जयंती महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह | eNews Bharat