Categories लोड हो रही हैं...

महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा और मंदिरों में भजन-कीर्तन

सकल जैन समाज ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया, प्रभात फेरी, रथयात्रा, मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन से पूरा शहर भक्तिमय हुआ।

उमाशंकर शर्मा30 March 2026
महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा और मंदिरों में भजन-कीर्तन

सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे जैन भवन से प्रभात फेरी के साथ हुई।

इसके बाद महावीर चैतालय मंदिर में बालाचार्य श्री निपुण नंदीजी महाराज संसंघ के सानिध्य में मूलनायक भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और मंडल विधान पंडित संजीव कासलीवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

जैन भवन में ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ सरावगी समाज जिला अध्यक्ष संत कुमार जैन, उनकी धर्मपत्नी सुशीला जैन, पुत्र अनुज जैन व पुत्रवधू नीलू जैन ने सपरिवार किया। इस अवसर पर महावीर कनोई, पदम पंवालिया, अशोक झण्डा, मोहन कनोई, चंद्रप्रकाश ढाबा वाले, मुकेश कनोई, कैलाश ढाबा वाले, पदम कासलीवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

रथयात्रा और शोभायात्रा

दोपहर बाद महावीर चैतालय जैन मंदिर से भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ में भगवान महावीर विराजमान थे। इस अवसर पर सुरेश और कुलदीप कोठारी परिवार ने सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। भगवान को विराजमान करने का विशेष सौभाग्य अजमेर निवासी श्रीमती तारा देवी को मिला।

शोभायात्रा मुख्य बाजार और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शांतिनाथ जैन मंदिर पहुंची। घोड़ों पर सवार युवा धर्मध्वज लिए चल रहे थे। जैन धर्मावलंबियों ने बैंड-बाजों की धुन पर “अहिंसा परमो धर्म:” के जयघोष के साथ रथयात्रा में भाग लिया। ब्राह्मण समाज द्वारा भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

पुरुष सफेद वस्त्रों में और महिलाएं लाल-पीले परिधान में शोभायात्रा में उपस्थित रहीं, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक और उत्सवपूर्ण रंग नजर आया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MahavirJayanti #RathYatra #JainFestival #BhajanKirtan #PrabhatPheri #ReligiousCelebration #TodaraisinghNews #SpiritualEvent #JainCommunity #eNewsBharat

महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा और मंदिरों में भजन-कीर्तन | eNews Bharat