महावीर जयंती पर ध्वजारोहण, श्रद्धा के साथ मनाया जन्म कल्याणक
सकल जैन समाज की ओर से सोमवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समाज प्रवक्ता मुकुल जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जैन भवन से प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें समाज के कई लोगों ने भाग लिया।
इसके बाद महावीर चैत्यालय मंदिर में बालाचार्य निपुण नन्दी जी महाराज के सानिध्य में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और मंडल विधान का आयोजन पंडित संजीव कासलीवाल के निर्देशन में किया गया।
जैन भवन में ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण सरावगी समाज जिला अध्यक्ष संत कुमार जैन ने अपनी धर्मपत्नी सुशीला जैन, पुत्र अनुज जैन और पुत्रवधू नीलू जैन के साथ किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष महावीर कनोई सहित जैन समाज के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में भक्तजन उत्साह और भक्ति के भाव से शामिल हुए। प्रभात फेरी, अभिषेक और मंडल विधान ने महोत्सव को और अधिक भव्य और आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ शामिल होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने की अपील की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




