कस्बे के श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पारसनाथ महिला ग्रुप के नेतृत्व में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पारसनाथ महिला ग्रुप एवं जैन समाज की महिलाओं द्वारा मंगल गीत प्रस्तुत किए गए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन, उनके आदर्शों और उपदेशों का सुंदर वर्णन किया गया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान श्री दिगंबर जैन सरावगी समाज जिला टोंक के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संत कुमार जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला जैन का मंदिर पंचायत सदस्यों द्वारा माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर जैन समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान महावीर के बताए सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यह आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी महावीर स्वामी के आदर्शों से जोड़ने का माध्यम बना।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




