Categories लोड हो रही हैं...

महर्षि संदीपन विद्यालय में वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक समारोह मनाया

महर्षि संदीपन विद्यालय मोलक्या खुर्द में वार्षिक उत्सव का आयोजन, बच्चों को पुरस्कार वितरण और नए सत्र के लिए मंगल तिलक संत श्री रामदास जी महाराज द्वारा।

रमेश चंद्र शर्मा6 April 2026
महर्षि संदीपन विद्यालय में वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक समारोह मनाया

महर्षि संदीपन माध्यमिक विद्यालय, मोलक्या खुर्द में 2026 का वार्षिक उत्सव बड़े हर्ष और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संत श्री रामदास जी महाराज लटुरी गौशाला आश्रम, सांगोद उपस्थित रहे।

उत्सव के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत भैय्या-बहिनों ने सांस्कृतिक संध्या में भाग लेकर गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार बालक-बालिकाओं को मुख्य अतिथि संत श्री रामदास जी महाराज ने पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा नए सत्र के लिए 11 भैय्या-बहिनों को संत श्री रामदास जी के शुभ हाथों से मंगल तिलक लगाया गया और उन्हें विद्यालय में नवप्रवेशित किया गया।

संत श्री रामदास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में आधुनिक शिक्षा और विद्या के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज की शिक्षा लॉर्ड मेकाले की प्रणाली पर आधारित है, जबकि हमें संस्कारयुक्त विद्या की आवश्यकता है, जो सनातन काल से गुरुकुलों में दी जाती थी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदीप श्रगी, व्यवस्थापक पूनमचंद शर्मा, प्रधानाध्यापक लालचंद मेहर, तुलसीराम राठौर, रोशन सिंह, जगदीश लोधा, रमेश भारती, ईश्वर सिंह, ममता सेन, पूजा कँवर, सीमा पारेता, दिव्या लोधा सहित विद्यालय स्टॉफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

मंच संचालन रामबाबू वैष्णव और शुभम जोगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और बच्चों के सर्वांगीण विकास को दर्शाने वाला रहा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MaharshiSandeepanSchool #AnnualFestival #CulturalProgram #RamdasJiMaharaj #StudentAwards #Education #SchoolEvent #Khurd #eNewsBharat #SchoolCelebration

महर्षि संदीपन विद्यालय में वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक समारोह मनाया | eNews Bharat