Categories लोड हो रही हैं...

महर्षि गौतम जयंती पर बूंदी में निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धा

बूंदी में महर्षि गौतम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज बंधुओं ने श्रद्धा से भाग लिया, पूजा-अर्चना, सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण भी हुआ।

रवि गौतम20 March 2026
महर्षि गौतम जयंती पर बूंदी में निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धा

महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा

न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर गुरुवार को शहर में आस्था, उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। गुर्जर गोड गौतम समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए और पूरे शहर में जयकारों की गूंज सुनाई दी।

शोभायात्रा गौतम भवन बालचंद पाड़ा से प्रारंभ होकर उपरला बाजार होती हुई कागदी देवरा स्थित सत्यनारायण भवन पहुंची, जहां महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा कागदी देवरा, चौमुखा बाजार, सब्जी मंडी, कोटा रोड, खोजा गेट, गायत्री नगर होते हुए चित्तौड़ रोड स्थित महर्षि गौतम प्रशिक्षण संस्थान एवं छात्रावास पहुंची।

शोभायात्रा में एक विमान पर विराजमान महर्षि गौतम भगवान को समाज बंधु कंधों पर उठाकर जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाएं लाल चुंदड़ी की साड़ी पहनकर शामिल हुईं। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जबकि युवा भजनों पर नृत्य करते हुए उत्साह का प्रदर्शन कर रहे थे।

इससे पूर्व गुरुवार सुबह गौतम छात्रावास में महर्षि गौतम के समक्ष हवन किया गया। शोभायात्रा का समापन महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद गौतम छात्रावास में भामाशाह सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में अर्बन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा, संजय शर्मा, भामाशाह राजेंद्र पंचोली, राजू लोचन गौतम और राम अवतार नोसालिया शामिल रहे। वहीं समाज के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष नीलिमा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रघु शर्मा और बृजमोहन बड़ोदिया

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
का आयोजन समिति ने स्वागत किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MaharsiGautamJayanti #BundiNews #Shobhayatra #GurjarGodGautamSamaj #RajasthanNews #DharmikAyojan #BhamashahSamman #AwardCeremony #BundiSamachar #eNewsBharat

महर्षि गौतम जयंती पर बूंदी में निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धा | eNews Bharat