Categories लोड हो रही हैं...

भागवत कथा में महारास और रूक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन

बोटूंदा में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन महारास, कंस वध और रूक्मिणी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हुए।

उमाशंकर शर्मा26 May 2026
भागवत कथा में महारास और रूक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन

भागवत कथा में महारास और रूक्मिणी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर

उपखंड क्षेत्र के बोटूंदा ग्राम में श्री सीताराम जी की कृपा से आयोजित सप्तदिवसीय दिव्य श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अवनी किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।

कथा में गिरिराज जी लीला, नंद बाबा को वरुण देव द्वारा बंदी बनाना, कालिया नाग उद्धार, महारास, कुब्जा उद्धार, धोबी उद्धार, चारणूड वध, कंस वध तथा रूक्मिणी विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान का आश्रय लेकर किए गए कार्य सदैव सफल होते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान ही जीव के सच्चे साथी हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ईश्वर पर अटूट विश्वास रखना चाहिए। कथा के दौरान “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है” भजन पर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय बन गया।

महारास प्रसंग के समय श्रद्धालुओं ने भजनों पर संकीर्तन करते हुए नृत्य किया। मधुर भजनों और कथा के रसपूर्ण वर्णन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर ग्रामीण शिवजी राम शर्मा, हनुमान शर्मा, सियाराम शर्मा, रामदयाल प्रजापति, पूर्व सरपंच जगमोहन विजय, जगदीश प्रसाद उपाध्याय, सत्यनारायण सैन, कन्हैया लाल शर्मा, प्रहलाद पंडा, पूर्व सरपंच सत्यनारायण गुर्जर, मोतीलाल तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा एवं घासीलाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #बोटूंदा #श्रीमद्भागवतकथा #महारास #रूक्मिणीविवाह #भगवानश्रीकृष्ण #कृष्णभक्ति #धार्मिकसमाचार #राजस्थानसमाचार #eNewsBharat

भागवत कथा में महारास और रूक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन | eNews Bharat