महाराणा प्रताप जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर आदर्श गुजरात हॉस्पिटल सायला, ए मिशन फॉर लाइफ फाउंडेशन एवं नाहर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर हॉस्पिटल संचालक भीमाराम चौधरी, डॉ. विशाल पटेल एवं डॉ. पूरण सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
शिविर के सफल आयोजन में आदर्श गुजरात हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं नाहर ब्लड सेंटर की ओर से पैथोलॉजिस्ट डॉ. कीर्ति पटेल, सुखराज, रमेश फुलवारिया, मंगला राम एवं समस्त नाहर ब्लड सेंटर की टीम मौजूद रही। टीम द्वारा रक्त संग्रहण एवं अन्य व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज हित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




