आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह को श्रद्धांजलि
आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह की 79वीं पुण्यतिथि पर आज उम्मेद अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महाराजा उम्मेद सिंह के मारवाड़ के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना, डॉ. दलपत सिंह राजपुरोहित, डॉ. बलबीर सिंह, शीलवती शर्मा, गजेंद्र शेखावत, सैयद इमरान, ललिता सोलंकी, नृसिंह, नैना चौधरी, सरिता चौधरी, लक्ष्मण सिंह, रिजवान, दीनदयाल जोशी एवं सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने कहा कि वर्ष 1938 में स्थापित उम्मेद अस्पताल आज भी समय के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को अपनाते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल पूरे मारवाड़ क्षेत्र में एक विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।
डॉ. दलपत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि महाराजा उम्मेद सिंह जी की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुख कार्यों के कारण जोधपुर ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा उपस्थित जनों ने महाराजा उम्मेद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




