मांगरोल। ईआरसीपी प्रोजेक्ट के तहत पार्वती नदी पर बन रहे महलपुर डैम निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा सामने आया है। निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट बैचिंग प्लांट का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 2–3 मजदूर घायल और चोटिल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, हालांकि मौके पर आपातकालीन सेवाओं की कमी भी देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि भारी मशीनरी और सीमेंट साइलो से जुड़ा ढांचा गिरने के कारण यह हादसा हुआ।
स्थानीय स्तर पर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि क्या निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है।
सूत्रों के अनुसार डैम निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और इमरजेंसी व्यवस्था पूरी तरह उपलब्ध नहीं थी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




