मढ़ा भीम सिंह मुख्य शहर में रविवार को भव्य भगवा रैली और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भगवा ध्वजों और धार्मिक नारों के बीच शहर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा की शुरुआत रधूनाथ मंदिर से हुई, जहां से यह मुख्य मार्गों से होकर पूरे शहर में निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए और विभिन्न प्रकार के आकर्षक करतब भी प्रस्तुत किए, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहे।
करतब बने विशेष आकर्षण
रैली के दौरान युवाओं द्वारा किए गए करतबों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। महिलाएं और पुरुष केसरिया साफे और भगवा ध्वज के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए और देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे।
सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारी संगठनों के साथ-साथ समाजसेवियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
महाआरती के साथ समापन
भगवान श्रीराम की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की और कार्यक्रम को सफल बनाया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




