Categories लोड हो रही हैं...

लूणावास कल्लां में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली शपथ आज

जोधपुर के लूणावास कल्लां में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को यातायात नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी दी गई।

राजेन्द्रसिंह लूणावास26 June 2026
लूणावास कल्लां में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली शपथ आज

लूणावास कल्लां में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली शपथ

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा संचालित "सड़क सुरक्षा री अलख जगाणी, शहर-गांव-ढ़ाणी-ढ़ाणी" अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-25 स्थित ग्राम लूणावास कल्लां में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर "राष्ट्रीय एवं जन सुरक्षार्थ सच्ची श्रद्धांजलि" के रूप में आयोजित किया गया।

यह अभियान पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) शहीन सी. के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए पुलिस थाना झंवर एवं यातायात शिक्षा टीम ने समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में धवा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गजेन्द्र, यातायात विभाग के सहायक उपनिरीक्षक हनुमानसिंह, धवा कॉन्स्टेबल प्रेमसिंह, यातायात कांस्टेबल गणपतलाल, डूंगराराम, वाहन चालक जगदीश कुमार, लूणावास कल्लां सरपंच सुमेरसिंह राजपुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

यातायात विभाग के हनुमानसिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की जानकारी देते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय बताए। यातायात शिक्षा मोबाइल वैन के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुति और हेलमेट सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क पार करने एवं सुरक्षित यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मारवाड़ी भाषा में भी साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) से संबंधित उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
की भी जानकारी दी गई। अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए।

यातायात पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।

eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RoadSafety #Jodhpur #LunawasKallan #TrafficAwareness #RoadSafetyCampaign #RajasthanPolice #HelmetSafety #SafeDriving #RajasthanNews #HighwaySafety #HindiNews #LocalNews #eNewsBharat #TrafficRules #PublicAwareness