2.5 करोड़ का पैकेज, ग्लोबल एक्सपोजर और इंडस्ट्री स्किल्स, इंजीनियरिंग में एलपीयू बना छात्रों की पहली पसंद
इंजीनियरिंग शिक्षा में तेजी से बदलती तकनीकी जरूरतों के बीच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने उद्योग आधारित पढ़ाई, वैश्विक अवसरों और रिकॉर्ड प्लेसमेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय ने हाल ही में 2.5 करोड़ रुपये सालाना का अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट पैकेज हासिल कर देशभर के इंजीनियरिंग छात्रों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
2,225 कंपनियां पहुंचीं, 6,000 से ज्यादा जॉब ऑफर
एलपीयू के हालिया प्लेसमेंट सीजन में 2,225 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को 6,000 से ज्यादा नौकरी के प्रस्ताव मिले। विश्वविद्यालय से भर्ती करने वाली प्रमुख कंपनियों में Amazon, Microsoft, Google, Intel, IBM, Cisco, SAP Labs, ServiceNow, Palo Alto Networks और Autodesk जैसी दिग्गज टेक कंपनियां शामिल रहीं।
इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार किए गए बी.टेक कोर्स
एलपीयू केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने पर भी विशेष ध्यान देता है। विश्वविद्यालय 50 से अधिक इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड स्पेशलाइजेशन संचालित करता है, जिन्हें Google Cloud, IBM, Intel, Paytm, CompTIA और GeeksforGeeks जैसी कंपनियों के सहयोग से तैयार किया गया है।
इन पाठ्यक्रमों में लाइव प्रोजेक्ट, इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन, टेक्निकल ट्रेनिंग और विशेषज्ञों की मेंटरशिप शामिल होती है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही व्यावहारिक अनुभव मिलता है।
'ग्लोबल टेक इमर्शन' से मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव
एलपीयू ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए Global Tech Immersion Program भी शुरू किया है। इस पहल के तहत छात्रों को बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और दुबई जैसे प्रमुख टेक हब में जाकर उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप फाउंडर्स और टेक लीडर्स के साथ काम करने का अवसर मिलता है।
यह कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और सिस्टम डिजाइन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में वास्तविक अनुभव प्रदान करता है।
80 देशों के 500 से ज्यादा विश्वविद्यालयों से साझेदारी
एलपीयू की वैश्विक पहुंच भी लगातार बढ़ रही है। विश्वविद्यालय की 80 से अधिक देशों के 500 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक साझेदारी है। इसके जरिए छात्रों को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप सहित कई देशों में स्टूडेंट एक्सचेंज, सेमेस्टर ट्रांसफर और रिसर्च प्रोग्राम में भाग लेने का अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय और वैश्विक रैंकिंग में भी मजबूत प्रदर्शन
एलपीयू को




