कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारत की झोली में सिल्वर, लवप्रीत का दमदार प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। गुरुवार देर रात (भारतीय समयानुसार) हुए मुकाबले में लवप्रीत ने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाया और स्वर्ण पदक से केवल एक किलोग्राम पीछे रह गए। न्यूजीलैंड के डेविड लिटी ने कुल 389 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड जीता, जबकि इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ्स ने 356 किलोग्राम के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
स्नैच में बनाया शानदार रिकॉर्ड
लवप्रीत सिंह ने स्नैच स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 176 किलोग्राम वजन उठाया, जो इस स्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने पहले प्रयास में 168 किग्रा, दूसरे में 173 किग्रा और तीसरे प्रयास में 176 किग्रा सफलतापूर्वक उठाकर न्यूजीलैंड के डेविड लिटी पर 10 किलोग्राम की बढ़त बना ली थी। इस प्रदर्शन ने उन्हें गोल्ड का प्रबल दावेदार बना दिया था।
क्लीन एंड जर्क में एक किलो से चूके स्वर्ण
क्लीन एंड जर्क में लवप्रीत ने 205 किग्रा और 212 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया। इसके बाद उन्होंने 217 किग्रा का अंतिम प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं डेविड लिटी ने 223 किग्रा वजन उठाकर कुल 389 किग्रा का स्कोर बनाया और सिर्फ एक किलोग्राम के अंतर से स्वर्ण पदक जीत लिया। लवप्रीत ने कुल 388 किग्रा (176+212) के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
सीमा ने भी दिलाया ब्रॉन्ज, भारत के हुए 17 पदक
भारत के लिए गुरुवार का दिन शानदार रहा। महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही भारत के कुल 17 पदक हो गए हैं, जिनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल 10वें स्थान पर पहुंच गया है।
अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर
6 सितंबर 1997 को पंजाब के अमृतसर जिले के बाल सचंदर गांव
में जन्मे लवप्रीत सिंह ने वर्ष
2010 में महज
13 वर्ष की उम्र में वेटलिफ्टिंग शुरू की थी। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत की और जूनियर व सीनियर स्तर पर कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की।
साई के राष्ट्रीय कैंप से मिली नई पहचान
वर्ष 2017 में लवप्रीत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के पटियाला स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर से जुड़े। इससे पहले वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। शुरुआती दौर में उन्होंने 105 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया और जूनियर कॉमनवेल्थ तथा एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में कई पदक जीते।
पहले भी जीत चुके हैं कॉमनवेल्थ पदक
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ (IWF) की नई भार श्रेणियां लागू होने के बाद लवप्रीत 109 किलोग्राम वर्ग में पहुंचे। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल और कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर के लिए। पल-पल की सटीक जानकारी पाने के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
#TeamIndia #CWG2026 #IndiaAtCWG #SportsNews #IndiaSports #eNewsBharat #CommonwealthGames