Categories लोड हो रही हैं...

लोक सेवा मंच ने महाराणा प्रताप जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रेवाड़ी में लोक सेवा मंच ने महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने उनके त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

जितेन्द्र यादव19 June 2026
लोक सेवा मंच ने महाराणा प्रताप जयंती पर दी श्रद्धांजलि

लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

महाराणा प्रताप की वीरता को भुलाया नहीं जा सकता : अशोक प्रधान

महापुरुषों और देशभक्तों के बलबूते देश आगे बढ़ेगा

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिनकी वीरता, स्वाभिमान और संघर्ष की गाथा सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देशभक्तों और वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही हमारा देश स्वतंत्र हुआ तथा आज विकास और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।

अशोक प्रधान ने कहा कि जिस समाज और राष्ट्र में महापुरुषों का सम्मान होता है, उसकी नींव सदैव मजबूत रहती है। महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और न ही गुलामी को स्वीकार किया। उनका जीवन स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक वर्ग या समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। इसलिए उन्हें संकीर्ण दृष्टिकोण से देखने के बजाय उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि लोक सेवा मंच समाज में महापुरुषों, बुजुर्गों और राष्ट्रनिर्माताओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर लोक सेवा मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, नंदलाल यादव, मुकेश कुमार, दयाराम यादव, सुभाष खुराना एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MaharanaPratapJayanti #LokSevaManch #RewariNews #AshokPradhan #MaharanaPratap #Tribute #HaryanaNews #SocialService #NationalHeroes #IndiaHistory #eNewsBharat #BreakingNews

लोक सेवा मंच ने महाराणा प्रताप जयंती पर दी श्रद्धांजलि | eNews Bharat