Categories लोड हो रही हैं...

लिवाली ढाणी विद्यालय विकास हेतु स्टाफ ने दिया 51 हजार सहयोग

सवाई माधोपुर के लिवाली ढाणी विद्यालय विकास के लिए स्टाफ ने 51 हजार रुपये का सहयोग दिया, जनसहभागिता योजना से राशि बढ़कर लगभग 1.27 लाख होगी।

बृजेश त्रिवेदी11 March 2026
लिवाली ढाणी विद्यालय विकास हेतु स्टाफ ने दिया 51 हजार सहयोग

लिवाली ढाणी विद्यालय विकास हेतु विद्यालय स्टाफ ने दिया 51 हजार का सहयोग

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के तहत सवाई माधोपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के भौतिक और शैक्षिक विकास के लिए समाज को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में बामनवास ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लिवाली ढाणी के विकास के लिए विद्यालय स्टाफ ने सराहनीय पहल करते हुए सामूहिक रूप से 51 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की।

विद्यालय स्टाफ द्वारा दी गई इस सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने के लिए सीडीईओ मीना लसाडिया, एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता और डीईओ प्रारंभिक शिक्षा देवीलाल मीणा की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामरूप मीणा ने जिला कलेक्टर काना राम को सौंपा।

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि जनसहयोग से प्राप्त 51 हजार रुपये की राशि पर राज्य सरकार की ओर से लगभग 76 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये की राशि उपलब्ध होगी।

इस राशि का उपयोग विद्यालय में फर्नीचर खरीदने सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय के विकास और संसाधनों के लिए 51 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया था।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #SchoolDevelopment #FutureKiUdaan #EducationNews #RajasthanNews #SchoolSupport #JanSahbhagita #LocalNews #eNewsBharat #IndiaNews