Categories लोड हो रही हैं...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर टोडारायसिंह में विधिक जागरूकता शिविर

टोडारायसिंह में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

उमाशंकर शर्मा8 April 2026
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर टोडारायसिंह में विधिक जागरूकता शिविर

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति टोडारायसिंह की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुभा सिंह ने की।

शिविर में न्यायाधीश अनुभा सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि इंटरनेट, मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को परेशान करना, धमकाना या अपमानित करना साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज” फ्लैगशिप कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कानूनी रूप से जागरूक और जिम्मेदार पीढ़ी बनाने का उद्देश्य बताया।

विद्यार्थियों को मोबाइल के अधिक उपयोग के नुकसान, सोशल मीडिया के खतरे, ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले जोखिम, साइबर दुर्व्यवहार, बाल शोषण और ग्रूमिंग जैसी जानकारियां दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए।

न्यायाधीश ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका मानसिक और शारीरिक रूप से सुरक्षित एवं सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। समाज में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। शिविर में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#LegalAwareness #CyberSafety #Todaraisingh #SchoolProgram #ChildSafety #StudentRights #CyberCrimePrevention #VidhikJagrukta #JusticeAnubhaSingh #eNewsBharat

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर टोडारायसिंह में विधिक जागरूकता शिविर | eNews Bharat