Categories लोड हो रही हैं...

लक्ष्मीपुरा में कृषि व पशुपालन पर रात्रि चौपाल आयोजित

अविकानगर के लक्ष्मीपुरा गांव में रात्रि चौपाल में खरीफ फसलों के लिए उर्वरक प्रबंधन, जल प्रबंधन और पशुपालन सुधार पर वैज्ञानिक जानकारी दी गई।

सुरेश भदाला26 May 2026
लक्ष्मीपुरा में कृषि व पशुपालन पर रात्रि चौपाल आयोजित

भाकृअनुप-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा मालपुरा तहसील के गोद लिए गांव लक्ष्मीपुरा में “मेरा गाँव मेरा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 25-05-2026 को सायं 06:00 बजे से 08:00 बजे तक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 68 किसानों (35 पुरुष एवं 33 महिला) ने भाग लिया।

रात्रि चौपाल के दौरान वैज्ञानिकों ने आगामी खरीफ सीजन में फसलों के लिए संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, जल प्रबंधन तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मृदा स्वास्थ्य परीक्षण एवं लीफ कलर चार्ट जैसी वैज्ञानिक विधियों के उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया।

पशु आनुवांशिकी एवं प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एस. मिश्रा ने कृषि में पशुओं के महत्व, उनके रख-रखाव एवं प्रबंधन पर जानकारी दी। उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं जैविक खेती के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

डॉ. मिश्रा ने किसानों को भेड़-बकरियों की उन्नत नस्लों, उनके स्वास्थ्य प्रबंधन, समय पर टीकाकरण तथा ग्रीष्मकाल में दस्त एवं लू से बचाव के उपायों के बारे में भी बताया। उन्होंने पशुओं के लिए उचित आवास, संतुलित आहार और स्वच्छ जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक टीम ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया तथा प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से विजेता किसानों को इनपुट्स वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक एवं कर्मचारी डॉ. राजेश बिश्नोई, डॉ. रंगलाल मीणा एवं श्री सीताराम मीना भी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Avikanagar #KrishiVigyan #RatriChoupal #Laxmipura #SheepResearch #AnimalHusbandry #RajasthanNews #FarmersTraining #ICAR #RuralDevelopment

लक्ष्मीपुरा में कृषि व पशुपालन पर रात्रि चौपाल आयोजित | eNews Bharat