Categories लोड हो रही हैं...

लांबा गौ चरागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग उठी

लांबा ग्राम पंचायत की गौ चरागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

केशव राज सैन8 May 2026
लांबा गौ चरागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग उठी

जिले की ग्राम पंचायत लांबा की चारागाह स्थित श्री गोविंद गौशाला भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने श्री गोविंद गौशाला समिति लांबा के बैनर तले जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत लांबा की गौ चरागाह भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है, जिससे गौवंश के चरने और विचरण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि यह भूमि सार्वजनिक संपत्ति है, जो केवल गौवंश एवं पशुओं के उपयोग के लिए आरक्षित है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसका मूल उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि गौ चरागाह भूमि का शीघ्र सीमांकन करवाकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि गौवंश को पर्याप्त चरागाह भूमि उपलब्ध हो सके और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं हो।

साथ ही संबंधित अतिक्रमियों के खिलाफ नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई करने की भी मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गौवंश को सुरक्षित चरागाह मिलेगा तथा प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

ज्ञापन देने वालों में रामधन, सीताराम, सियाराम, विकास, महावीर, रामगोपाल, गिर्राज प्रसाद, हनुमान तिवाड़ी, हीरालाल, नेनूलाल, गणेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंक #लांबा #गौचरागाह #अतिक्रमण #गौशाला #राजस्थान_समाचार #स्थानीय_समाचार #eNewsBharat #trending

लांबा गौ चरागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग उठी | eNews Bharat