लाडपुरा कॉलोनी में पालिका प्रशासन ने मंगलवार को अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल और स्वास्थ्य निरीक्षक सिकंदर की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर पालिका भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। इससे पूर्व भी पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने दोबारा कब्जा कर लिया। सूचना मिलने पर पालिका प्रशासन जेसीबी मशीन और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाया।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल ने कहा कि पालिका भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाडपुरा कॉलोनी में नई कॉलोनी विकसित की जा रही है, जहां प्लॉट काटे जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




