Categories लोड हो रही हैं...

लाडोली ग्राम पंचायत का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

मकराना में नवसृजित लाडोली ग्राम पंचायत का उद्घाटन हुआ, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलने की शुरुआत हुई।

लक्ष्मण सिंह मैढ़16 May 2026
लाडोली ग्राम पंचायत का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

मकराना पंचायत समिति के अंतर्गत
नवसृजित ग्राम पंचायत लाडोली का विधिवत उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक हुआ ।
समारोह में उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, तहसीलदार कृष्णा शर्मा,विकास अधिकारी दीपक चौधरी, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ,पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित,पंचायत समिति सदस्य भंवरा राम डूडी,समाजसेवी रामकरण चोयल,सरपंच पूसाराम ज्यानि,
सहित अतिथियों ने विधिवत फीता काट कर ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया। इससे पहले हनुमान महाराज एवं भगत महाराज ने मंत्रोचारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि नई ग्राम पंचायत के गठन से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं अब गांव स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान भी किया।पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह ने जातिवाद भेदभाव मिटाते हुए पहला सरपंच ईमानदार ओर कर्तव्य निष्ट व्यक्ति को चुनने का आहवान ग्रामीण जनता से किया।उन्होंने नवसृजित ग्राम पंचायत के लिए समाजसेवी युवा नंद सिंह लाडोली, जवाना राम लेगा ओर उप सरपंच लादू सिंह के प्रयासों की सराहना की ओर आम जन को जागरूक करते हुए कहा कि सरपंच से बड़ा कोई पद नहीं है,जन सहयोग से सरपंच बड़े से बड़ा फैसला लेने की हिम्मत रखता है। सरपंच उसे ही चुने जो ईमानदार हो आपके अधिकारों की रक्षा करने वाला हो,बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएं।

नंद सिंह लाडोली ने नवसृजित ग्राम पंचायत के लिए किए गए संघर्ष को अवगत कराते हुए कहा कि आज जनता का एक सपना पूरा हो गया क्षेत्र में अब विकास की गंगा बहेगी।
उप सरपंच लादू सिंह ने
नवगठित ग्राम पंचायत के लिए खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन समारोह में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। अतिथि मेहमानों का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर बाबूलाल राजपुरोहित, शीशपाल सेन,मंगल सिंह,लाल सिंह,किशनाराम लेगा,रामचंद्र कुड़िया,मनरूप गुर्जर, बन्ना राम,देवाराम बावरी,दीपेंद्र सिंह,रघुनाथ वैष्णव,नौरतमल, कृष्णा कंवर,सोनू सेन, कांता ओझा,नंद कंवर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Ladoli #GramPanchayat #Makrana #Udghatan #RajasthanNews #RuralDevelopment #Trending