जिले के समीपवर्ती कुशालीपुरा गांव में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग रैली के रूप में पहुंचे और गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए समाज के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम स्थल स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पद दंगल सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के नारे लगाते हुए बाइक और कार रैली के साथ सभा स्थल पहुंचे।
तीन दिवसीय देवनारायण राष्ट्रीय महोत्सव एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कुशालीपुरा स्थित शहीद स्मारक पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 29 मई को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के विजय बैसला एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश भाटी सहित कई प्रमुख लोग पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा समाज का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ गुर्जर समाज की परंपराओं, संस्कृति और एकता को मजबूत बनाए रखना है। गौरतलब है कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान कुशालीपुरा गांव के दो समाजजन शहीद हुए थे। उन्हीं की स्मृति में देवनारायण राष्ट्रीय महोत्सव के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।
समिति की ओर से पानी, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आया।
बाइट: वीरेन्द्र धाबाई, जिलाध्यक्ष, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




