मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित कूनो नेशनल पार्क का चीता केवी-3 एक बार फिर राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर गया है। मंगलवार को यह चीता राजपुरा-फिरोजपुर मार्ग से गुजरते हुए राजस्थान पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, यह चीता पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों—कलीपीठ, खिलचीपुर, जैतपुर, गागोनी, लखनी और राजपुर—में विचरण कर रहा था। मंगलवार को इसकी लोकेशन बकानी क्षेत्र के राकड़ा वन इलाके में दर्ज की गई।
वन विभाग की टीम चीते की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि चीते आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाए रखते हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




