Categories लोड हो रही हैं...

कूकावास में 1000 पौधे बने विशाल वृक्ष, बनी मिसाल

कूकावास में 2020 से चल रहे हरियाली अभियान के तहत लगाए गए 1000 से अधिक पौधे आज विशाल वृक्ष बनकर प्रेरणा बने हैं।

राहुल सोनी6 June 2026
कूकावास में 1000 पौधे बने विशाल वृक्ष, बनी मिसाल

कूकावास में 1000 पौधे बने विशाल वृक्ष, बनी हरियाली की मिसाल

निकटवर्ती कूकावास गांव आज पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान शुरू किए गए "आपणौ कूकावास, हरियालौ कूकावास" अभियान के तहत लगाए गए 1000 से अधिक पौधे अब विशाल वृक्षों का रूप ले चुके हैं। गांव की सड़कों, मंदिरों, विद्यालय, खेल मैदान, गौशालाओं, श्मशान घाट और तालाब किनारे फैली हरियाली आज गांव की नई पहचान बन गई है।

अभियान का नेतृत्व वाणिज्यिक कर अधिकारी एवं गोसेवक ओमप्रकाश बिश्नोई ने ग्रामीणों और भामाशाहों के सहयोग से किया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए गए, ड्रिप एवं पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की गई तथा नियमित देखरेख के लिए निजी स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई। इसी सतत प्रयास का परिणाम है कि आज गांव का वातावरण हरियाली से आच्छादित दिखाई देता है।

पिता-दादा की स्मृति में बनाई पंचवटी और प्याऊ

ओमप्रकाश बिश्नोई ने अपने पिता स्वर्गीय बुधाराम बिश्नोई एवं दादा स्वर्गीय पांचाराम मांजू की स्मृति में कूकावास विद्यालय में दो मंजिला प्याऊ का निर्माण करवाया। इसके साथ ही गांव में पंचवटी की स्थापना कर पीपल, वट, आंवला, अशोक और बिल्व जैसे धार्मिक महत्व के वृक्ष लगाए गए, जो आज धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं।

51 पौधों से विकसित हुई बिल्व वाटिका

श्री दूदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगाए गए 51 बिल्व पौधे अब एक सुंदर बिल्व वाटिका का स्वरूप ले चुके हैं। सावन माह में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां से बिल्व पत्र लेकर भगवान शिव का पूजन करते हैं।

इस वर्ष नर्मदा नहर से पानी की कम आवक के बावजूद गांव के युवाओं और भामाशाहों ने टैंकरों के माध्यम से पौधों को पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभाली है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अभियान ने गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। वृक्षों की घनी छांव राहगीरों, गौवंश और पक्षियों को राहत प्रदान कर रही है, वहीं कूकावास का यह मॉडल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JaloreNews #Kukawas #HariyaliAbhiyan #TreePlantation #EnvironmentProtection #OmPrakashBishnoi #BilvaVatika #Panchvati #RajasthanNews #eNewsBharat

कूकावास में 1000 पौधे बने विशाल वृक्ष, बनी मिसाल | eNews Bharat