कुहाड़ा बुजुर्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान कैलाश जांगिड़ ने विद्यार्थियों को बताया कि यह दिवस 73वें संविधान संशोधन (1992) के तहत 24 अप्रैल 1993 से लागू हुआ, जिसमें 29 विषयों को 11वीं अनुसूची में शामिल किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत राज विषय पर प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 12 की छात्रा अक्षरा दाधीच ने स्थानीय स्वशासन के तीन स्तर—जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत—की जानकारी दी। अन्य विद्यार्थियों ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सुभाष चंद्र चौधरी, इंद्रपाल चौधरी, मनीष चौधरी व विजेंद्र जाट सहित स्टाफ मौजूद रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




