कुहाड़ा बुजुर्ग विद्यालय में विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ
उपखंड क्षेत्र के कुहाड़ा बुजुर्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत विद्यार्थियों ने जल और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
विद्यालय प्रभारी मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 25 मई को बीसलपुर बांध से इस अभियान की शुरुआत की थी, जो 5 जून तक चलेगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पर्यावरण बचाने और पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावड़ी व कुओं की देखभाल करने के लिए जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पेड़-पौधों को पानी पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा परिसर में बबूल और कंकड़ की सफाई भी की। इस दौरान पानी का अपव्यय नहीं करने का संकल्प भी लिया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में चिंकी खाती, संजू जाट, ममता शर्मा, खुशी जाट, अक्षरा दाधीच, विकास जांगिड़, संदीप सोलंकी, दशरथ जाट और खुशीराम माली सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




