उपखंड क्षेत्र के गांव कुहाड़ा बुजुर्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रधान कैलाश जांगिड़ द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में कक्षा 12 की छात्रा अक्षरा दाधीच और चिंकी खाती ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था प्रधान कैलाश जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे और उन्होंने शिक्षा एवं समानता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में शिक्षक शिवराज खानपुरिया, इंद्रपाल चौधरी, श्रवण सिंह, राजेश बड़वा, मनीष चौधरी, जन्मजय झिबा और लालाराम बैरवा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की जानकारी मनीष कुमार चौधरी ने दी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




