टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के गांव कुहाड़ा बुजुर्ग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 9 से 23 अप्रैल तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण उन्मूलन और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा शेखावत ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर की जांच भी की गई।
इस अवसर पर रैली, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर हरी सब्जियों, दालों, दूध और अनाज के महत्व की जानकारी दी गई।
सहायिका सुनीता जांगीड़ ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को जड़ से समाप्त कर महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ बनाना है। कार्यक्रम में मदनी देवी सहित कई ग्रामीण और गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




