कुचामन में चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 28 महिलाएं गिरफ्तार
राजस्थान के कुचामन शहर में भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के गले से आभूषण तोड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये महिलाएं धार्मिक आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं की चेन, मादलिया और कंठी को निशाना बनाती थीं। पुलिस के अनुसार, गैंग की महिलाएं कथित तौर पर लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर वारदात करने पहुंचती थीं।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को बनाया निशाना
कुचामन थाना प्रभारी राजेन्द्र खदाव के अनुसार, शहर में आयोजित भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के गले से सोने-चांदी के आभूषण तोड़ने की शिकायत सामने आई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन लोगों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 महिलाओं को गिरफ्तार किया।
धार्मिक आयोजनों की करती थीं रैकी
पुलिस के मुताबिक, गैंग की महिलाएं भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों और आयोजनों पर नजर रखती थीं। आरोप है कि वे वारदात से पहले इलाके की रैकी करतीं और स्थानीय वेशभूषा में भीड़ के बीच शामिल हो जाती थीं। इसके बाद महिलाओं को निशाना बनाकर आपसी इशारों से संपर्क करतीं और मौका मिलते ही उनके आभूषण तोड़ लेती थीं।
बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच बेहद सावधानी से वारदात को अंजाम देने के कारण कई बार पीड़ित महिलाओं को तुरंत पता भी नहीं चलता था कि उनके गले से आभूषण गायब हो गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई से मामले का खुलासा
भागवत कथा की कलश यात्रा में हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों



