Categories लोड हो रही हैं...

कृष्णा शर्मा ने मकराना नगर परिषद प्रशासक पद संभाला

मकराना में तहसीलदार कृष्णा शर्मा ने नगर परिषद प्रशासक का पद ग्रहण किया। उन्होंने मीडिया से संवाद कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और विकास कार्यों में तेजी का भरोसा दिया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़7 May 2026
कृष्णा शर्मा ने मकराना नगर परिषद प्रशासक पद संभाला

मकराना नगर परिषद के निवर्तमान बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद स्थानीय तहसीलदार कृष्णा शर्मा को नगर परिषद का प्रशासक नियुक्त किया गया है। नए निर्वाचित बोर्ड के गठन तक वे शहर की सफाई, पेयजल आपूर्ति और निर्माण कार्यों की निगरानी सहित नगर पालिका की शक्तियों का उपयोग करेंगे।

तहसीलदार कृष्णा शर्मा के पद ग्रहण पर आमजन ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को अब गति मिल सकेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन सजग रहेगा।

पदभार संभालते ही तहसीलदार कृष्णा शर्मा ने स्थानीय मीडिया को आमंत्रित कर शहर की मुख्य जन समस्याओं की जानकारी ली। यह पहली बार देखने में आया है जब किसी प्रशासनिक अधिकारी ने मीडिया को आमंत्रित कर क्षेत्र की जन समस्याओं पर सीधे संवाद किया और समाधान की दिशा में रुचि दिखाई।

इस दौरान पंचायत समिति मकराना के विकास अधिकारी दीपक चौधरी और नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मुवाल ने स्थानीय मीडिया कर्मियों की सकारात्मक पत्रकारिता की सराहना की।

तहसीलदार एवं नगर परिषद प्रशासक कृष्णा शर्मा ने कहा कि पत्रकार और प्रशासन लोकतंत्र के सुचारू संचालन और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संवाद, विश्वास और सहयोग से ही जनसेवा को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया मिलकर जनहित में कार्य करें तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #कृष्णाशर्मा #नगरपरिषद #प्रशासक #राजस्थानप्रशासन #स्थानीयसमाचार #विकासकार्य #राजस्थानन्यूज #TrendingNews

कृष्णा शर्मा ने मकराना नगर परिषद प्रशासक पद संभाला | eNews Bharat