Categories लोड हो रही हैं...

ग्रामीण सेवा शिविर में जन समस्याओं का हुआ समाधान

कोयला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने भाग लेकर राजस्व, आवास, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य जन समस्याओं का समाधान किया।

रविंद्र कुमार सुमन12 June 2026
ग्रामीण सेवा शिविर में जन समस्याओं का हुआ समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर में जन समस्याओं का समाधान, 22 विभागों ने दी सेवाएं

अटल सेवा केंद्र पर आयोजित शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े मामलों का हुआ निस्तारण

कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित कुल 22 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान खातों के शुद्धिकरण एवं विभाजन, खेतों के रास्तों से जुड़े मामलों, नामांतरण, भूमि आवंटन, अतिक्रमण प्रकरणों के निस्तारण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने जैसे राजस्व संबंधी कार्यों का समाधान किया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, सामुदायिक स्वच्छता परिसर स्वीकृति, वन विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, टीकाकरण, पशु टीकाकरण, पशु बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना से जुड़े कार्य भी शिविर में संपादित किए गए।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड केवाईसी, खाद्य सुरक्षा योजना में नए पात्र परिवारों को जोड़ने तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया।

शिविर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी और जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा भी पहुंचे। उन्होंने आमजन की शिकायतों को सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की।

इस अवसर पर कोयला प्रशासक प्रवीण कुमार गौतम ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी, जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी विश्वजीत सिंह तथा सहायक शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार गोविंद बाड़ोलिया का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान कोयला प्रशासक प्रवीण कुमार गौतम ने कोयला क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सालय की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी विश्वजीत सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि कोयला बारां उपखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है और ग्रामीण लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सालय भवन की मांग कर रहे हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सहायक शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार गोविंद बाड़ोलिया ने बताया कि शिविर के माध्यम से 22 विभागों से संबंधित जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। सबसे अधिक मामले राजस्व और पंचायती राज विभाग से जुड़े आए, जिनका मौके पर समाधान कर ग्रामीणों को राहत दी गई। शिविर में पात्र ग्रामीणों को मकानों के पट्टे भी वितरित किए गए।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KoylaNews #GrameenSevaShivir #JanSamasyaSamadhan #AtalSevaKendra #RajasthanNews #RevenueDepartment #PanchayatiRaj #RuralDevelopment #BalamukundAsawa #MamtaTiwari #GovernmentSchemes #BaranNews #eNewsBharat

ग्रामीण सेवा शिविर में जन समस्याओं का हुआ समाधान | eNews Bharat