नगर की लगभग 46 वर्ष पुरानी साहित्यिक संस्था “काव्य कलश” के बैनर तले भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटेदा निवासी हिंदी व राजस्थानी भाषा के प्रख्यात साहित्यकार देवकी दर्पण एवं कोटा के दुर्गा शंकर वैष्णव को “काव्य कलश सारस्वत सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर साहित्यकार योगीराज योगी द्वारा रचित “संत सूरदास चालीसा” का विमोचन नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया गया, जिसके पश्चात सभी ने सामूहिक सस्वर पाठ भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अधिष्ठाता डॉ. गिरी गिरिवर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल साहित्यकार भगवती प्रसाद गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामू भैया द्वारा किया गया।
गोष्ठी में रामेश्वर शर्मा, भगवती प्रसाद गौतम, अनुराधा शर्मा, राम शर्मा, कृष्णा कमसिन, डॉ. नलिन, नीलू सिसोदिया, राम मोहन कौशिक एवं कालीचरण राजपूत सहित अनेक कवि एवं साहित्यकार मौजूद रहे। सभी कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक माहौल को समृद्ध बनाया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




