Categories लोड हो रही हैं...

कोलकाता गोदाम हादसा, शेड गिरने से पांच मौतें, राहत कार्य जारी

दक्षिण कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से पांच लोगों की मौत हुई। कई लोग मलबे में दबे हैं, राहत-बचाव अभियान जारी है।

eNews Bharat24 June 2026
कोलकाता गोदाम हादसा, शेड गिरने से पांच मौतें, राहत कार्य जारी

कोलकाता गोदाम हादसा, शेड गिरने से पांच मौतें, राहत कार्य जारी

दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से 55 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

राहत एवं बचाव दल ने अब तक 13 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है। इनमें से 9 घायलों को उपचार के लिए एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय गोदाम में कंक्रीट ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक शेड भरभराकर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी मलबे में दब गए।

पुलिस के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज तथा भारतीय सेना की टीमें संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं।

मलबा हटाने के लिए मौके पर क्रेन मंगाई गई है, जबकि लोहे की सरियों को गैस कटर से काटकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में दबे कुछ मजदूरों और कर्मचारियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Kolkata #WestBengal #BuildingCollapse #WarehouseCollapse #RescueOperation #BreakingNews #IndiaNews #DisasterNews #ConstructionAccident #KolkataNews #SSKMHospital #Emergency #eNewsBharat #LatestNews #TrendingNews

कोलकाता गोदाम हादसा, शेड गिरने से पांच मौतें, राहत कार्य जारी | eNews Bharat