कोलीवाड़ा पंचायत भवन पर वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान से दिया संदेश
कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल के सदुपयोग को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। अभियान के तहत “जल है तो कल है” और “बूंद-बूंद जल बचाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जल संरक्षण से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
ग्राम सभा में कोलीवाड़ा पंचायत प्रशासक मुन्नी देवी, सहायक कनिष्ठ पुष्पारानी शर्मा, वार्ड पंच सत्यनारायण शर्मा, मुकेश कुमार, जगदीशनारायण मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




