Categories लोड हो रही हैं...

कितलसर में वित्तीय समावेशन कैंप, महिलाओं को मिली जानकारी

कितलसर गांव में आयोजित वित्तीय समावेशन कैंप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं, बीमा, पेंशन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।

लक्ष्मण सिंह मैढ़10 June 2026
कितलसर में वित्तीय समावेशन कैंप, महिलाओं को मिली जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय सहयोग से क्रिसिल फाउंडेशन मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, मेड़ता द्वारा डेगाना ब्लॉक के कितलसर गांव में वित्तीय समावेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कैंप में भारतीय रिजर्व बैंक से एलडीओ गोविंद सिंह चारण, यूको बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास जैन, राजस्थान ग्रामीण बैंक के राज कमलदीप तथा क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया असिस्टेंट मैनेजर दिनेश राकावत उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैंकिंग और ऋण संबंधी समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग प्रणाली, नकदी प्रबंधन और वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जिलेभर में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बचत खाता, चालू खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य के लिए बचत की आदत विकसित करने और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

वित्तीय साक्षरता केंद्र की प्रतिनिधि सुमित्रा सियाग ने साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या जरूरी दस्तावेज साझा नहीं करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और लॉटरी या अधिक लाभ देने वाली योजनाओं के झांसे में न आएं।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की डाटा सखी सीमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #Kitalsar #FinancialInclusion #FinancialLiteracy #RBI #CRISILFoundation #BankingAwareness #CyberFraudAwareness #SelfHelpGroup #eNewsBharat

कितलसर में वित्तीय समावेशन कैंप, महिलाओं को मिली जानकारी | eNews Bharat