Categories लोड हो रही हैं...

किशनगढ़ में नामदेव मूर्ति चोरी पर छींपा समाज का प्रदर्शन

किशनगढ़ में संत नामदेव की मूर्ति चोरी व खंडन के विरोध में छींपा समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

साहब राम4 May 2026
किशनगढ़ में नामदेव मूर्ति चोरी पर छींपा समाज का प्रदर्शन

संवाददाता साहब राम के अनुसार, किशनगढ़ (अजमेर) क्षेत्र में नामदेव सर्किल पर संत नामदेव जी की मूर्ति चोरी कर उसे खंडित किए जाने की घटना के विरोध में स्थानीय छींपा समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

इस घटना के विरोध में सोमवार को संत नामदेव मंदिर छींपा समाज एवं शिरोमणि भगत संत नामदेव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किशनगढ़ नगरपरिषद अधिकारी सुनील खज्जा का पुतला दहन भी किया गया।

इससे पहले समाज के प्रबुद्ध लोग कोड़ा चौक स्थित संत नामदेव मंदिर में एकत्र हुए, जहां आगे की रणनीति तय करने के लिए आम बैठक आयोजित की गई। इसके बाद समाज के लोग रोष मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर रीना छींपा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नगरपरिषद किशनगढ़ के मुख्य अधिकारी सुनील खज्जा सहित अन्य दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।

समाज के लोगों ने कहा कि यह घटना धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर नामदेव छींपा समाज के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र अजयपाल, गुरुद्वारा शिरोमणि संत श्री नामदेव जी के प्रधान हरदर्शन सिंह, मंदिर समिति उपाध्यक्ष ताराचंद खत्ती, सत्यपाल लुहारिया, बलवीर कुमार, कालूराम, घनश्याम छींपा, बीकर सिंह, नरेंद्र टैगोर, लक्ष्मण सिंह, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह, कमल औलख सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#किशनगढ़ #संतनामदेव #छींपासमाज #मूर्ति_चोरी #अजमेर #विरोध_प्रदर्शन #राजस्थान_समाचार #धार्मिक_आस्था #ज्ञापन #RajasthanNews

किशनगढ़ में नामदेव मूर्ति चोरी पर छींपा समाज का प्रदर्शन | eNews Bharat